राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय में विभिन्न खेल गतिविधि का आयोजन।

रिपोर्ट -पिंटू बैरागी

बड़ोद।डग रोड स्थित सीएम राइस उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में संचनालय खेल ओर युवा कल्याण विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार  जिला खेल ओर युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राऊत के मार्गदर्शन में विभिन्न खेलों का आयोजन कर जिले में खेल सप्ताह  मनाया जा रहा है ।इसी कड़ी में सी.एम. राइस  विद्यालय परिसर में खेल मैदान पर रस्सा खेंच खेल की गतिविधि आयोजित की गई । खेल आयोजन में  प्राचार्य सहित राजेन्द्र सिंह,विनोद घावरी, संजय शर्मा, प्रहलाद सिंह, मोतिलाल चौहान आदि स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। आभार रेम सिंह चौहान ग्रामीण युवा समन्वयक बडौद द्वारा प्रकट किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। और बढ़-चढ़कर खेल स्पर्धा में भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live