निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय के लिए होगा नगर बंद 

 

संवाददाता अक्षय राठौर

सुसनेर नगरीय क्षेत्र में सड़को पर मौजूद निराश्रित गौवंश को सुरक्षित स्थान पर ले जाने एवं गायों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार की शाम नगर के श्री राम मंदिर धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर के सभी व्यापारी संगठन के सदस्य एवं सामाजिक संगठन के सभी लोग एवं जनप्रतिनिधि तथा पत्रकारगण सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि दो सितंबर सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक नगर बंद रहेगा। इस संबंध में रविवार दोपहर 1 बजे नगर के इतवारिया बाजार से जुलूस निकाल कर बंद को सफल बनाने की के लिए सभी लोगों से आग्रह किया जाएगा। सोमवार को नगर बंद के बाद शाम 4 बजे इतवारिया बाजार से सर्व समाज की ओर से एक जुलूस का आयोजन कर जिला कलेक्टर आगर राघवेंद्र सिंह को ज्ञापन सोपा जाएगा। पत्रकारों के बाद इस आंदोलन में व्यापारी संगठन के साथ समस्त सामाजिक संगठन शामिल होकर मांग रखेंगे। बैठक में यह भी तय हुआ है कि नगर बंद के बाद इस मुद्दे को लेकर आगामी आंदोलन जिसमें अनिश्चितकालीन नगर बंद सहित अन्य आंदोलन किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live