झालरापाटन मे आचार्य प्रज्ञा सागर की 52वीं जन्म जयंती में पहुंचे सीएम डॉ यादव

 

आगर /सुसनेर। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव रविवार को राजस्थान के झालावाड़ जिले के सुसनेर तहसील सीमा से लगे झालरापाटन पहुँचे। वे यहां आचार्य प्रज्ञा सागर की 52 वीं जन्म जयंती में हिस्सा लिया।
मध्यप्रदेश के सुसनेर सीमा से सटे राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन में रविवार को जैन संत आचार्य गुरुदेव श्री प्रज्ञासागर जी महाराज की 52वीं जन्म जयंती कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव भोपाल से हवाई मार्ग से दोपहर 1 बजे झालावाड़ पहुँचे। यहां से वह सीधे झालरापाटन के कार्यक्रम स्थल एसटीसी ग्राउंड पर पहुंचे।सीएम यादव गुरुदेव प्रज्ञा सागर जी महाराज के अनन्य भक्त माने जाते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव श्री महावीर तपोभूमि पहुंचे थे, जहां उन्होंने भगवान महावीर स्वामी के दर्शन कर आचार्य गुरुदेव श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज को श्रीफल समर्पित कर उनसे आशीर्वाद लिया था। वही सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह भी उक्त कार्यक्रम मे पहुंचे और आचार्य श्री प्रज्ञासागरजी का आशीर्वाद लिया। वही कार्यक्रम मे मौजूद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भी राणा ने स्वागत किया। आपको बता दे की पूर्व विधायक राणा ने

Oplus_131072

सुसनेर में आचार्य प्रज्ञासागरजी महाराज की प्रेरणा से सम्पन्न हुई देश की पहली पौधा यात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर सहयोग कर 1008 पौधारोपण करवाया था। तीन दिनों से जारी इस अनुष्ठान में शुक्रवार को 108 जोड़ों ने मिलकर 5200 दीपों को प्रज्ज्वलित कर भगवान आदिनाथ स्वामी की महाआरती उतारी। वहीं रविवार को भक्तों ने गुरुदेव की पूजा अर्चना की ओर संगीतमय धार्मिक कार्यक्रम में उत्साह उमंग से भाग लिया। श्रद्धालु मंगल संगीत पर झूम उठे। बाद में आचार्य श्री ने मृत्युंजय मंत्र की व्यापक व्याख्या की और मंत्र स्वरूप यंत्र का वितरण किया।
इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, नलखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय सोनी, सुसनेर नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी सुसनेर एवं गोवर्धन वेदिया नलखेड़ा, भाजपा नलखेड़ा मण्डल महामंत्री प्रितेश सोनी, महेंद्रसिंह सोनगरा धरोला, शैलेन्द्र सिंघई आदि भी मौजूद थे। उक्त जानकारी पत्रकार विष्णु भावसार के द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live