बाबा रामदेव का जन्मोत्सव मनाया गया, जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन।

 

बड़ोद।आगर जिले के बड़ोद से 8 किलोमीटर राजस्थान बॉर्डर दुर्गपुरा चौकी पर गुरूवार को राजस्थान के हिंदू लोक देवता बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव भाद्र माह की शुक्ल पक्ष द्वितीय तिथि देव दूज को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में जगह-जगह बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
समीपस्थ ग्राम गुराडिया मत कोटा बड़ोद आदि कई जगह भजन मंडलियों द्वारा भजन की प्रस्तुतियां देकर बाबा की आकर्षक झांकियां सजाई गई वह राहगीरों को आधार से प्रसादी वितरण की जा रही है।
दुर्गापुर चौकी के हेमराज सिंह अमर सिंह, गुराड़िया से कमल श्रीमाल द्वारा बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्म महोत्सव मनाया गया है जिसमें सभी ग्राम वासियों ने सहयोग किया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live