मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों की नियुक्ति

 

भोपाल। ब्यूरो 

राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता मे मंगलवार को चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतियां उईके एवं नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार शामिल हुए।

चयन समिति द्वारा *मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए  विजय यादव (सेवानिवृत्त विशेष पुलिस महानिदेशक)* का चयन किया गया। साथ ही *सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए  उमाशंकर पचौरी (शिक्षाविद्), श्रीमती वंदना गांधी (समाजसेवी) एवं  ओमकार नाथ (सेवानिवृत्त जज)* चयनित किये गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live