प्लेसमेंट ड्राइव कौशल विकास केंद्र छावनी में गुरुवार को 

 

आगर-मालवा, 11 सितम्बर/जिला रोजगार कार्यालय एवं प्रधानमंत्री कौशल केंद्र आईसेक्ट द्वारा 12 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से 2 बजे तक प्रधानमंत्री कौशल केंद्र आईसेक्ट छावनी आगर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट ड्राइव में नवभारत फर्टिलाइजर प्रा.लिमि. इंदौर, मेटा नेटवर्क मार्केटिंग आगर, एल आई सी आगर, स्टार हेल्थ, रिलायंस जिओ, एचडीबी फाइनेंस सर्विस एवं अन्य नियोजक, मार्केटिंग, अभिकर्ता, सेल्स एग्जिकेटिव सुपर वाईजर आदि पदों के चयन के लिए नियोजक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
प्लेसमेंट ड्राइव में न्यूनतम योग्यता 10वी, 12वीं एवं आईटीआई, स्नातक योग्यताधारी जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष के मध्य हो शामिल हो सकते है। चयन उपरान्त वेतन योग्यता के आधार पर दिया जाएगा। जॉब लोकेशन आगर, घोसला, महिदपुर आलोट उज्जैन इंदौर, सीहोर व सम्पूर्ण मध्य प्रदेश रहेंगा।
इच्छुक युवा उपरोक्त सेक्टर में रोजगार प्राप्त करने हेतु शिविर में भाग ले सकते है। आवेदक अपने अपने शैक्षणिक दस्तावेजो एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live