बड़ोद।आगर जिले के बड़ोद में चल रहे जैन समुदाय के चातुर्मास में धर्म और आराधना ने एक नया इतिहास रच दिया है यहां परम पूज्य साध्वी कर्या रत्न रिद्धि श्री जी,म.सा.की प्रेरणा से नगर में 7 वर्षीय बिटिया मिषी अभिषेक कुंडल बोहरा द्वारा आठ उपवास की तपस्या कर नगर में पहली बार इतिहास रच दिया ।मीशी ने 38 बिजासन एवं आठ उपवास की तपस्या की है तपस्या को लेकर समाज जनों ने मिशि को पालकी में बिठाकर नगर में शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा के समापन पर आयोजित गुणानुवाद सभा में पूज्य श्री जी ने कहा कि इतनी छोटी सी अवस्था में मीशि ने तपस्या कर अपने परिवार और नगर का मान बढ़ाया है पूज्य श्री की प्रेरणा से बड़ोद संघ ने चातुर्मास के दौरान अठाई, 9 उपपास, 16 उपपास ,शत्रुंजय तप एवं 36 उपवास के आराधना की जमघट लगी है।कार्यक्रम के समापन पर मूर्ति पूजक के स्वामी वात्सल्य का आयोजन शांतिलाल दौलत राम कुंडल बोहरा परिवार की ओर से मिषि का बहुमान कर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया कार्यक्रम का संचालन अजीत जैन ने किया जानकारी ट्रस्ट के सचिव विजय कुंडल बोहरा द्वारा दी गई
