बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर हुई कार्यशाला

 

 

आगर मालवा, 15 सितम्बर।महिला बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ोद में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिका शिक्षा माहवारी स्वच्छता एवं एनीमिया की रोकथाम व पोषण की जानकारी छात्राओं को दी गई। इसके साथ ही छात्राओं के सवाल के जवाब दिए गए। कार्यशाला में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती संतोष सोनारतिया एवं पर्यवेक्षक श्रीमती अनीता खांदल एवं कार्यकर्ता नीलोफर बैग, शिक्षकमंगलेश सोनी, हितेश शर्मा, अनिता खेडे एवं स्कूल की छात्राएं उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live