स्वच्छता भागीदारी व श्रमदान गतिविधि अन्तर्गत जिला पंचायत कार्यालय परिसर में की साफ-सफाई

 

 

आगर-मालवा, 20 सितम्बर/ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर के नेतृत्व व निर्देशानुसार कार्यालय जिला पंचायत में स्वच्छता भागीदारी व श्रमदान गतिविधि अन्तर्गत कार्यालय में साफ-सफाई की गई। एसीईओ जितेंद्र सिंह सेंगर व कार्यालय के सभी शाखाओं के प्रभारी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा अपने कक्ष की दृश्य स्वच्छता को बढ़ावा दिए जाने हेतु कार्यालय परिसर तथा कक्षों में साफ सफाई, के लिए श्रमदान करते हुए रिकार्ड को सुव्यवस्थित किया गया और अंत में सीईओ जिपं श्रीमती कौर द्वारा सभी को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई तथा श्रमदान, स्वच्छता इवेंट में हस्ताक्षर अभियान में सहभागी रही।
इस अवसर पर, आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक, संजय सक्सेना, मनरेगा प्रभारी डॉ.मनोज शर्मा, स्थापना प्रभारी  खुशाल सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक पवन स्वर्णकार, ब्लाक समन्वयक वीरेंद्र तिरवेदिया, व सभी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live