मध्य प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप के लिए छात्रा निकिता शर्मा चयन

 

संवाददाता अक्षय राठौर

सुसनेर। निप्र इनवेंचर किड्स एकेडमी सुसनेर की छात्रा निकिता शर्मा पिताजी जितेंद्र शर्मा कक्षा 8 में अध्यनरत रहते हुए खो खो अंडर 14 गर्ल्स मध्य प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप के लिए उज्जैन संभाग में आगर मालवा जिले से एकमात्र निकिता शर्मा का स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है जिसने ब्लाक स्तर , जिले स्तर एवं संभाग स्तर पर अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की टीम में अपना स्थान सुरक्षित किया है जो अब स्टेट लेवल पर दिनांक 27 सितंबर से रीवा में खेलेगी निकिता के चयन होने पर विद्यालय के प्राचार्य विष्णु राठौर संचालक योगेश जैन एवं समस्त स्टाफ परिवार ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी विद्यालय के खेल शिक्षक चंद्रभान सिंह राजपूत ने दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live