पौधा रोपण व स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन

 

आगर मालवा, 23 सितम्बर/ शासकीय हाई स्कूल रोझानी में चल रहे पौधा रोपण व स्वच्छता अभियान अन्तर्गत गत दिवस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर सम्मिलित हुई।
सीईओ द्वारा संचालित कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर पौधारोपण कर वायुदूत एप पर अपलोड कर सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में डी.पी.सी. रजनीश स्वर्णकार, उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन के जिला नोडल श्री मंगलेश सोनी, प्रधानाध्यापक श्री प्रभात उपाध्याय, जनशिक्षक  देवेश दुबे, प्रताप सिंह सिसोदिया, शिक्षिका श्रीमती सुनिता मित्तल,श्रीमती प्रेमलता मेघवंशी, शिक्षक  जगदीश दामड़िया,  बलवीर वर्मा,  आरिफ उल्ला खाँ,श्री शिवनारायण राठौर तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे। स्कूल प्राचार्य  एम.एल.जांगड़े द्वारा धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live