नप कर्मी का हुआ स्वास्थ परिक्षण

 

कानड़। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद के 17 से 2 अक्टूबर 2024 तक गतिविधियां संचालित की जा रही है। बुधवार को नगर परिषद के सभी कर्मचारीयों का स्वास्थ परिक्षण प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर किया गया। जहाँ मेडिकल ऑफिसर डॉ दिव्यांक सोनी,डॉ शिवानी जैन ने सभी नप कर्मियों का स्वास्थ परिक्षण किया। साथ ही सभी कि निशुल्क जांच भी कार्रवाई गई। इस दौरान स्वास्थ विभाग से लोकेंद्र चौधरी ,मनीष शर्मा, रूखमा तोमर ने ब्लड प्रेशर, वजन कि जांच कि साथ ही पेथोलॉजी मे ब्लड सेम्पल लेकर अन्य जाचे भी कि गई। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिव सिंह चौहान, उपयंत्री अमित पटवाल, अंकित शर्मा, राजेश परमार, आनंद कुमार सोनी, आदि निकाय के कर्मचारी भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live