जिला अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण

 

आगर-मालवा, 25 सितम्बर/कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला अधिकारियों द्वारा आज जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया।
डिप्टी कलेक्टर  मनीषा कौल सहित अन्य जिला अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति देखी गई। साथ ही टेक होम राशन के बारे में जानकारी लेकर प्राप्त होने वाले टीएचआर का निर्धारित समयावधि में वितरित करने एवं अधिक समय तक स्टॉक नहीं रखने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय विद्यालयों में भी मध्याह्न भोजन का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित को दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live