एक ही समुदाय के दो परिवार मे मारपीट

ब्रेकिंग —आगर लाइव

कानड़। देर रात कानड़ थाना अंतर्गत गाँव सुतडा के एक ही समुदाय के दो परिवार मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमे एक ही पक्ष के करीब पांच लोगो को चोट आई। जानकारी के अनुसार सोयाबीन कि ट्राली रोड पर रखी रेति गिट्टी पर टेक्टर का टायर चढ़ने पर ये विवाद हुआ। मारपीट करने वालो मे -मुकेश, करन सिंह, भगवान सिंह,सत्यनारायण और अन्य महिलाओ ने मिलकर पांच लोगो के साथ लठ से मारपीट कि जिसमे दिलीप प्रजापति, ललित, विकास, विनय, और होकम के साथ मार पिट कि जिसमे दिलीप के सर मे गंभीर चोट आने से आगर रेफर किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर डॉ एन के परमार ने सभी का प्राथमिक उपचार कर आगर रेफर किया। स्वास्थ केंद्र पर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह देवड़ा भी पहुंचे और घायलों से जानकारी ली।समाचार लिखें जाने तक घायलों के बयान लिए जा रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live