आगर-मालवा, 04 अक्टूबर/मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को आगर-मालवा जिले के प्रावास पर रहे। जिले में पहुंचने पर मंत्री विजयवर्गीय का स्थानीय सर्किट हाऊस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत् किया गया।
मंत्री विजयवर्गीय का सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श मधु गहलोत, जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, भेरू सिंह चौहान, बाबूलाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल, प्रेम यादव, पिंटू जायसवाल, विजय यादव, राधेश्याम विश्वकर्मा, दिलीप सकलेच, मयंक राजपूत, कैलाश कुंभकार, दिनेश परमार, ओम मालवीय, सुरेश बैरागी, सोलंकी, महेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वार पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत् किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर वर्मा, सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा, एसडीएम श्रीमती किरण बरवड़े, पीओ डूडा पवन फुल फकीर तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे।
