पावापुरी अहिंसा रथ यात्रा का नगर मे हुआ प्रवेश

 


कानड़। आचार्य श्री प्रज्ञ सागर जी महाराज के सानिध्य में निकलने वाला अहिंसा रथ मंगलवार को दोपहर में कानड़ नगर में पंहुचा।जहा सकल दिगंबर जैन समाज जनों द्वारा अगवानी की गई। जहां पर रथ का भव्य स्वागत समाज जनों के द्वारा किया गया। नगर के समाज जनों द्वारा रथ में विराजित भगवान महावीर का अभिषेक कर शांति धारा की उसके बाद समाज जनों द्वारा रथ के साथ नगर के मुख्य मार्ग से चल समारोह निकाला जिसका समापन आगर रोड पर किया गया। जहा सभी ने मिलकर भगवान की महाआरती की। जानकारी के अनुसार धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का निर्माण महोत्सव रथ दिल्ली से 4 जुलाई 2024 को आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज के सानिध्य में प्रारंभ हुआ था। जो लगभग 24 राज्यों का भ्रमण करते हुए मंगलवार को कानड़ नगर पहुंचा। यह यात्रा 50 वर्ष में एक ही बार निकाली जाती है। हर 50 वर्ष में भगवान महावीर का यहां महोत्सव मनाया जाता है। यह रथ नगरों के अलावा स्कूलो , कॉलेजो, शैक्षणिक संस्थानों और हर धार्मिक स्थल पर जाकर शाकाहारी बनने की प्रेरणा दिलाता है। भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांत बताते हैं। यह रथ सुसनेर, नलखेड़ा, होते हुए कानड़ पहुचा उसके बाद शाम को आगर की और रवाना हुआ। जहा से सुबह इंदौर की ओर प्रस्थान करेगा। रथ के साथ पधारे अंकित जैन शास्त्री दलपतपुर सागर मध्य प्रदेश साथ चल रहे हैं उक्त जानकारी संदीप जैन (सावला) द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live