पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर 15 अक्टूबर को

 

आगर-मालवा,09 अक्टूबर/कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार 15 अक्टूबर को प्रकरणों के निराकरण हेतु जनसुनवाई हॉल में जनसुनवाई के उपरान्त पेंशन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी ने बताया कि पेंशन शिविर में 30 सितम्बर 2024 तक के विभाग स्तर/डीडीओ स्तर पर पेंडिंग प्रकरण, पेंशन प्रकरण जिनमें प्रोविजनल पेंशन अथवा एन्टीसेटरी पेंशन दी जा रही, पीपीओ जारी होने के पश्चात् पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है अथवा कम ज्यादा प्राप्त हो रही है तथा परिवार पेंशन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। समस्त आहरण संवितरण अधिकारी शिविर में पेंशन प्रकरण से संबंधित समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live