विजयदशमी पर्व पर पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन

 

आगर – मालवा, 12 अक्टूबर। विजयदशमी पर्व पर आज पुलिस लाइन आगर में शस्त्र पूजन हुआ। विधायक आगर  मधु गहलोत, विधायक सुसनेर  भेरूसिंह बापू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  विनोद कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष  निलेश पटेल द्वारा विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया गया। इस अवसर पर एएसपी निशा रेड्डी, सीएसपी  मोतीलाल कुशवाह सहित पुलिस अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live