महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सहभागिता की

आगर मालवा   –  स्वामी विवेकानंद शासकीय माहाविद्यालय ससनेर की छात्राएँ
ललिता यादव, नीतू सिसोदिया, गुलसरा कुरैशी, अर्शिया खान तथा छात्र प्रिंस चंदेल, कृपाल सिंह, संदीप शर्मा
तथा नलखेड़ा महाविद्यालय के छात्र यश शर्मा ने संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में क्रीड़ा
अधिकारी मनोज कुमार दुबे के नेतृत्व में आगर मालवा जिले का प्रतिनिधित्व किया। उक्त महिला तथा
पुरुष टीम को प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता तथा स्टॉफ सदस्यों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कर सहभागिता हेतु                                                                रवाना किया। जो क्रमशः उज्जैन तथा देवास में संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सम्मिलित
हुए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live