स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति पर प्राचार्य को नोटिस जारी

 

आगर-मालवा, 08 नवंबर। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी आरसी खंदार और एडीपीसी समग्र शिक्षा सेकेंडरी  दिनेश कुंभकार द्वारा  शासकीय उमावि कानड़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति अत्यंत कम पाई जाने पर प्राचार्य को कारण बताओ सुचना पत्र जारी कर जवाब तलब किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल मे उपस्थित सभी छात्रों से संवाद भी किया। और स्कूल भवन मे बने कमरों कि जानकारी भी ली गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live