प्रभारी मंत्री  चौहान ने भू-राजस्व के अंतर्गत मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का फीता काटकर शुभारंभ किया |

आगर मालवा –
प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री  नागरसिंह चौहान ने शनिवार को जिला आगर-मालवा में प्रवास के दौरान संयुक्त कलेक्टर कार्यालय भवन में भू-राजस्व के अंतर्गत मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का फीता काटकर शुभारंभ किया । इस रिकार्ड रूम में 720 रेक लगी है।
इस अवसर पर विधायक आगर  मधु गहलोत, अध्यक्ष जिला पंचायत  मुन्नाबाई चौहान, जिलाध्यक्ष  चिन्तामण राठौर,  भेरूसिंह चौहान, प्रेम यादव,  ओम मालवीय, दिनेश परमार,मनीष सोलंकी,  जितेंद्र सिंह, राधे ठाकुर  राजपाल सिंह कलारिया आदि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह, एस पी  विनोद कुमार सिंह, एडीएम  आरपी वर्मा, संयुक्त कलेक्टर  मिनिन्द ढ़ोके, एसडीएम आगर  किरण बरवडे आदि उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live