जिले में 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित |

आगर-मालवा  –  कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह ने नामदेव जयंती/देव उठनी ग्यारस 12 नवम्बर 2024 को आगर-मालवा जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेशानुसार आगर-मालवा जिले में वर्ष-2024 के लिए तीन स्थानीय अवकाशों में 01 नवम्बर 2024, दीपावली के दूसरे दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा 01 नवम्बर 2024, को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किये जाने से उक्त दिवस के स्थान पर 12 नवम्बर को आगर-मालवा जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live