राजस्व महा-अभियान-3 अन्तर्गत जिले के गांवों में बी-1 का वाचन |

आगर-मालवा  | कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सम्पूर्ण आगर-मालवा जिले में राजस्व महा-अभियान-3 की गतिविधियां आयोजित हो रही है। गांव-गांव पटवारियों द्वारा कृषकों की उपस्थिति में बी-1 का वाचन किया जा रहा है।
शुक्रवार को ग्राम तनोड़िया, खेरिया, फरसपुरा, कड़िया, सुसनेर, पिपलिया सोनगरा, ढ़ाबला सोनगरा आदि गांवों में पटवारी के द्वारा बी-1 का वाचन किया गया। पटवारी द्वारा कृषकों को राजस्व महाअभियान अन्तर्गत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि लम्बित प्रकरणों का निराकरण करवाने की जानकारी दी। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live