अ.भा सोंधिया राजपूत समाज के युवा सम्मेलन मे उज्जैन नगर से सैकड़ो युवा करेंगे सहभागिता ।

उज्जैन – अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा उज्जैन महानगर की बैठक गीता कॉलोनी स्थित समाज की धर्मशाला में आयोजित की गई ।
महानगर अध्यक्ष प्रेमसिंह चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा के तत्वाधान में 5 जनवरी 2025 को जिला आगर के सुसनेर में युवा सम्मेलन आयोजित होगा। इस सम्मेलन में प्रदेश भर के 10 हजार के लगभग युवा सहभागिता करेंगे । सम्मेलन में व्यक्तित्व विकास शिक्षा व संस्कार के साथ उन्मूलन पर जोर रहेगा। अ.भा सोंधिया राजपूत युवा संगठन के आह्वान पर ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा हे । सभी युवा ऑनलाइन अपना पंजीयन करवाए। उज्जैन नगर से सैकड़ों युवा इस सम्मेलन में शामिल होंगे।
वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखकर व्यक्तित्व विकास, संस्कार ,शिक्षा पर प्रबुद्धजन अपने विचारों से युवाओं को प्रेरित करेंगे तथा समाज में व्याप्त कुप्रथाओं पर भी चर्चा होगी। संत समाज का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।
बैठक में संरक्षक मदन सिंह चौहान नगर महामंत्री शंकर सिंह चौहान कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह परिहार सचिव शक्ति सिंह तंवर मीडिया प्रभारी डॉ मनीष सोंधिया उपाध्यक्ष गौतमसिंह परिहार मैनेजर  भंवरसिंह चौहान श्यामसिंह परिहार तूफान सिंह चौहान घनश्यामसिंह धर्मेंद्र सिंह उपस्थित हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live