मण्डल अध्यक्ष आर्य का ग्रामीण जनो ने किया स्वागत

 

आगर मालवा। हाल ही में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष के चुनाव सम्पन हुए। जिसमे मदकोटा मण्डल अध्यक्ष राजेश आर्य के बनने के बाद पुरे मण्डल के कार्यकर्ताओ में खुशी क़ी लहर है। आर्य का अलग अलग जगह पर ग्रामीण अंचल में कार्यकर्ता गर्मजोशी के साथ स्वागत कर रहे है। आपको बता दे क़ी हाल ही में जहा से राजेश आर्य मण्डल अध्यक्ष निर्वाचित हुए वो पार्टी ने एक नया मंडल बनाया है। जहा संघठन में अनेक पदों पर रहकर कार्य कर चुके राजेश आर्य कों मौका दिया है। आर्य पूर्व में  किसान मोर्चा में मण्डल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के साथ वर्तमान में आर्य वीर दल के जिला संचालक के पद पर कार्य कर रहे है। साथ ही सार्वदेशिक आर्य वीर दल के व्यायाम शिक्षक भी है। मंगलवार और बुधवार कों मण्डल के हरनावदा, गड़बड़, सेवा खेड़ी,हनुमान फतेहगढ़, कांगनी खेड़ा, आवर गावों में आर्य का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live