महाकुंभ पर दिए बयान का विरोध, युवा मोर्चा ने फूंका मल्लिकाअर्जून खडगे का पुतला

रिपोर्ट -जितेंद्र सांवला

सुसनेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा सनातन संस्कृति व करोड़ो हिन्दुओ की आस्था के प्रतीक “महाकुम्भ” के संदर्भ मे की गई अनर्गल टिप्पणी के विरोध में जिला महामंत्री डॉ सौरभ जैन के नेतृत्व में भाजयुमो सुसनेर द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कावल भाजपा जिला मंत्री गिरजाशंकर राठौर भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा युवा मोर्चा जिला मंत्रीद्वय लखन सेन विजय पाटीदार जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन कानुडिया नरेश चौधरी अनिल जैन राधेश्याम सूर्यवंशी युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अक्षत जैन पीरू सिंह सारका विनय शर्मा दीपक जैन कार्तिक शर्मा बने सिंह यादव कपिल राठौर ईश्वर सिंह शिव लोहार राज सिंघाई यशवंत सिंह सहित अनेक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live