बोर्ड परीक्षा सुधार के लिए सभी मिलकर प्रयास करें- सीईओ जिपं कौर |

आगर मालवा
नियुक्त नोडल अधिकारियों से सीईओ जिला पंचायत ने लिया फीडबैक
जिले के 10 वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम सुधार हेतु सभी मिलकर प्रयास करे, सभी स्कूलों में शिक्षक एवं बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, यह निर्देश सीईओ जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की मंगलवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में दिए। सीईओ जिला पंचायत ने सभी नोडल अधिकारियों से भ्रमण के दौरान स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, प्री-बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, शिक्षकों की उपस्थिति आदि के बारे में बारी-बारी जानकारी ली तथा नोडल अधिकारियों के फीडबैक के अनुसार स्कूलों में सुधार एवं समस्याओं के निराकरण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।
सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि परीक्षा के अंतिम समय में बच्चों के लिए शिक्षक और अधिक मेहनत करे, अति आवश्यक होने पर ही अवकाश ले, बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर रखने, सतत् रिवीजन करने तथा परीक्षा के आखिरी दिनों में अपना अधिकतर समय पढ़ाई को देने हेतु प्रेरित करे। बच्चों के विषयों से संबंधित डाउट क्लियर करे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live