सुसनेर। क्षेत्रीय विधायक भैरों सिंह परिहार बापू की बेटी दीक्षिका परिहार ने इंदौर स्थित एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीक्षिका ने न केवल प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल किया बल्कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। दीक्षिका की कठिन मेहनत, समर्पण और जुनून ने यह सफलता दिलाई, जिस पर विधायक भैरों सिंह बापू ने भी गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। दीक्षिका को उनकी इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
