बगैर सुचना के विद्युत सप्लाय बंद, परेशान हुए आम जन 

 

कानड़। गुरुवार को बगैर सार्वजानिक सुचना के सुबह करीब 8.30 पर विद्युत सप्लाय बंद हुई। ज़ब 10 बजे तक नहीं लोटी तो विभाग के अधिकारी से बात करना चाही लेकिन मोबाईल नहीं उठाया, ज़ब कर्मचारी से बात की तो बताया की आगर मे पोल सिफ्टिंग कार्य चल रहा इस लिए कानड़ फीडर बंद किया हे। कब चालू होंगी कई जानकारी नहीं, अब सवाल ये उठता हे की कोई कार्य ज़ब विभाग करता हे तो इसकी सुचना सभी उपभोत्ताओ को पहले दी जाति हे ताकि जरुरी काम निपटाले, लेकिन बगैर सुचना के विद्युत सप्लाय बंद करना कौन से नियम मे आता हे। हर बार ज़ब भी मान सुन मेंटेनस विभाग करता हे तो पहले न्यूज़ पेपर ओर सभी को सुचना दी जाति हे की इतनी बजे से इतनी बजे तक विद्युत सप्लाय बंद रहेगी। फिर आखिर गुरुवार को घंटो बंद रहने वाली विद्युत सप्लाय की सुचना क्यों नहीं दी गई। आम नागरिक रोजमर्रा के काम जो सुबह के होते हे वो नहीं कर पाए। नागरिक मुकेश कुमार ने बताया की, घर पर पानी नहीं हे, रोज 9बजे पानी भरते हे। अब बिजली नहीं होने से सब काम अधूरे रह गए। सलमान ने कहा की आटा चक्की पर लोग आ रहे हे। शादी का सीजन हे। लोग परेशान हो रहे सुबह से, किसान मुंशी लाल ने कहा की, लाइट नहीं होने से सुबह गाय, बेल को पानी नहीं पीला पाए, अब अन्य जगज़ लें जाकर पानी पिलाया हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live