उपाध्यक्ष नागर ने लखुंदर नदी पर सफाई अभियान में किया श्रमदान, जिले के नागरिकों प्रतिदिन एक घंटा श्रमदान करने का किया आव्हान् |

आगर-मालवा

जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (राज्यमंत्री दर्जा)  मोहन नागर ने आज नलखेड़ा में लखुंदर नदी घाट पर श्रमदान कर नदी घाट की साफ-सफाई की गई।
उपाध्यक्ष  नागर ने जिले के नागरिकों से आव्हान् किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़कर इसे जन आन्दोलन बनाएं, प्रतिदिन कम से कम एक घंटा श्रमदान कर जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण का कार्य करें, जिससे नदी, तालाब आदि जल स्त्रोंतों में वर्षा की जल अधिक से अधिक संग्रहित हो सके।
उपाध्यक्ष  नागर के साथ ही  दिलीप सकलेचा,  मोहन नागर,  पवन वेदिया,  भंवर सिंह चंद्रावत, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी एवं जन अभियान परिषद ब्लॉक नलखेड़ा के समस्त नवांकुर, मेन्टर्स एवं छात्र सहित समस्त ब्लॉक समन्वयक और आगर ब्लॉक के नवांकुर मेन्टर्स ने उपस्थित होकर सफाई अभियान चलाकर नदी से पॉलीथीन एवं अन्य कचरा संग्रहित कर निकाला गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live