जल झूलनी ग्यारस पर नगर मे निकले डोल, अखाड़े के उस्तादों ने दिखाए करतब

 

संवाददाता अक्षय राठौर

सुसनेर। क्षेत्र में जल झूलनी ग्यारस का डोल महोत्सव मनाया गया। जन्माष्टमी पर जन्मे कृष्ण को सवा माह पूरा होने पर स्नान के लिए बेवान में सरोवर नदी तक ले जाकर जल विहार कराया गया कृष्ण मंदिर और सामाजिक अन्य मंदिरों से बेवान जुलूस निकला गया।ढोल ग्यारस पर अखाड़ों के पहलवानों ने दिखाए करतबः सुसनेर में बाल गोपाल कृष्णजी ने किया जल विहार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

इस महोत्सव पर नगर भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।भगवान को कराया गया नगर भ्रमण

सुसनेर में जहां विभिन्न मंदिरों से चल समारोह के साथ बाल स्वरूप भगवान कृष्ण ने नगर भृमण कर कंठाल नदी के घाट पर स्नान किया। वहीं सुसनेर में पुरानी पारंपरिक शहर के सभी मंदिरों से पहुंचे बेवान एकत्रित हुए और नगर भ्रमण के बाद कंठाल नदी के पुलिया पर पहुंचे। सुसनेर में जलझूलनी एकादशी पर बाल गोपाल कृष्ण जी को जल विहार करवाया गया। इस अवसर पर पहलवानों ने अखाड़ों में करतब दिखाए। अखाड़े के पीछे लाइट की आकर्षक सजावट के साथ भगवान के बेवाण निकले

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live