प्री मानसूनमेंटेनेंस को लेकर बंद रहेगी बिजली 

 

कानड़। नगर में विद्युत सप्लाय सुबह रहेगा बंद तो आप सभी अपने दैनिक कार्य समय से पूर्व कर लें,, रविवार को 33/11 केवी सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी कानड़ फीडर का प्री मानसून मेंटेनेंस विद्युत विभाग के द्वारा किया जायेगा। जिसके चलते सुबह 8 से 12 बजे तक विद्युत सप्लाय बंद रहेगा। समय पर अपने सभी काम निपटा लें,विभाग के जेई मुकेश कुमार ने बताया की विभागीय आवश्यकता अनुसार समय कम या अधिक किया जा सकता है।आपको बता दे की प्रति वर्ष मानसून से पूर्व विद्युत विभाग समय से पूर्व सभी 11केवी स्टेशन से निकलने वाली विद्युत सप्लाय का प्री मानसून सुधार करते हे। ताकि वर्षा काल में किसी प्रकार की बडी परेशानी न बने।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live