रात्रिकालीन चौपाल लगाकर कृषकों को कर रहे जागरूक 

 

आगर-मालवा, 10 जून/कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में व उप संचालक कृषि विजय चौरसिया के मार्गदर्शन में जिले के गांवों में रात्रीकालीन कृषक चौपाल सह संगोष्ठी के माध्यम से आगर जिले के किसानों को खेती के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत डीएससी संस्था, एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिले के विकासखंड बडौद के विनायगा बड़ौद ग्राम में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ आर पी एस शक्तावत द्वारा किसानों को निम्न बिंदुओं के ऊपर जानकारी प्रदान की गई जैसे की बीज का चयन, बीज उपचार, खेत की तैयारी, अंकुरण परीक्षण, बुवाई का तरीका, प्राकृतिक खेती, आदि की जानकारी दी। कृषि विभाग के उपसंचालक विजय चौरसिया ने किसानों को बीबीएफ मशीन से बुवाई करने पर जोर दिया गया और किसानों को संतुलित मात्रा में फर्टिलाइजर देने के ऊपर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीएससी के रवि सिसोदिया,हेमेंद्र आर्य, कैलाश कार्ट, मानसा परमार, प्रभारी एस ए डी ओ जगत डावर, बीटीएम वेद प्रकाश सेन आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live