गोयन परिवार की महिला ने मरणोपरांत किए नेत्रदान , आगर का यह 10वा नेत्रदान 

आगर मालवा । आगर जिले में भारत विकास परिषद शाखा के प्रोत्साहन से 20 वा नेत्रदान संपन्न हुआ , यहां बैजनाथ धाम कॉलोनी आगर निवासी श्रीमती शांति देवी का सोमवार को स्वर्गवास हो गया था , जिसके बाद परिजन मुकेश एवं आनंद गोयन द्वारा अपनी माताजी के नेत्रदान करने की इच्छा जाहिर की गई , जिसपर भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी डॉ संदीप चोपड़ा , टेक्नीशियन अजय यादव व लखन यादव द्वारा दोनों नेत्रों का काॅर्निया निकाल कर संकलन केंद्र इंदौर भेजा गया , जहां अब इस कार्निया से लोगों के जीवन का अंधकार दूर होगा , भारत विकास परिषद शाखा आगर ने शान्ति देवी की मृत्यु पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए इस दुःख की घड़ी में गोयन परिवार को नेत्रदान करने का साहसिक निर्णय लेने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया एवं जनसामान्य से इस परोपकार के कार्य में सहयोग करने की विनम्र अपील की है, साथ ही यह भी आव्हान किया है कि नेत्रदान हेतु सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है जिससे कि दो लोगो के जीवन में अंधकार समाप्त होकर एक नई रोशनी प्राप्त हो सके , शीघ ही नेत्रदानी के परिवार को एवं प्रेरक को भाविप शाखा आगर द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live