मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित |

आगर मालवा 
जिले की 117698 लाड़ली बहनों के खातों में 14 करोड़ 36 लाख 32 हजार 900 रुपए,किसान कल्याण योजना के 90702 हितग्राही को 18.14 करोड़ रुपए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 58 हजार 426 हिताग्राहियों को 3.50 करोड़ रुपए की राशि का हितलाभ प्राप्त हुआ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के हितग्राही किसानों के खातों में राशि अंतरित कर, हितग्राहियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगर -मालवा जिले की 117698 लाड़ली बहनों के खातों में 14 करोड़ 36 लाख 32 हजार 900 रुपए, किसान कल्याण योजना के 90702 हितग्राही को 18.14 करोड़ रुपए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 58 हजार 426 हिताग्राहियों को 3.50 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की।
जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विधायक मधु गेहलोत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार गरीब, किसान, युवा एवं नारी के कल्याण के लिये संकल्पित है, सरकार अनेकों जनहितैषी योजना बनाकर उनका संचालन कर रही है, आज मुख्यमंत्री जी द्वारा किसान, लाडली बहनों एवं पेंशनरों को एक साथ राशि डाली गई है, मिलने वाली राशि से उनके जीवन में निरंतर बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि आगर जिले के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी, आगर विधानसभा क्षेत्र के हर एक किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुचांने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरूसिंह चौहान ने सम्बोधित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने का आव्हान् उपस्थितजनों से किया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत् भाषण उप संचालक कृषि विजय चौरसिया ने किया।
कार्यक्रम में मंच से हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया तथा देवास जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित हितग्राहियों द्वारा देखा और सुना गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि  जितेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिनेश परमार,  राघु सिंह चौहान, बाबूलाल बीजापारी, जनपद सदस्य  सुंदर यादव,  नारायण सिंह, प्रशासनिक अधिकारी सीईओ जिला पंचायत  नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर  आरपी वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  रत्ना शर्मा, सहायक संचालक  रीना शर्मा, अधीक्षक भू-अभिलेख  प्रीति चौहान आदि उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live