ईद उल अजहा ओर अन्य त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न |

सुसनेर।

गुरुवार को स्थानीय पुलिस थाना परिसर में शाम साढ़े पांच बजे आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा एवं अन्य त्यौहारो को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीओपी देवनारायण यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार विजय कुमार सेनानी ने की।एसडीओपी देवनारायण यादव एवँन थाना प्रभारी केसर राजपूत ने सभी नगरवासियों से शांति पूर्ण से मनाने की अपील की साथ ही साफ सफाई के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए गए। साथ नगर में सभी प्रमुख मार्गों ओर गलियों में नगरवासियों की सुरक्षा के लिए एसडीओपी श्री यादव एवँन तहसीलदार श्री सेनानी ने सभी शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से नगर व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगाने में सहयोग का आग्रह किया। ईद उल अजहा का त्योहार इस बार इस्लामी कैलेंडर के अंतिम महीने जिल-हिज्जा की 10वीं तारीख याने की शनिवार 7 जून को मनाया जाएगा। यही वक्त होता है जब हज यात्रा अपने अंतिम चरण में होती है। इस साल पूरे भारत में ईद-उल-अजहा का पर्व 7 जून को मनाया जाएगा। नगर में भी इसी दिन ये पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को मौसम साफ रहा तो मुख्य नमाज प्रातः सवा आठ बजे ईदगाह पर पड़ी जाएगी। उसके बाद पंद्रह, पंद्रह मिनिट की देरी से नगर की सभी मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। बारिश होने पर शहर की दसो मस्जिदों में अलग अलग समय पर अलग अलग मस्जिदों नमाज होगी। जो सुबह साढ़े छह बजे से शुरू होगी। एवं पानी आने पर सबसे आखिरी में जामा मस्जिद पर सुबह साढ़े आठ बजे मुख्य नमाज अता की जाएगी। जिसमें देश एवँ प्रदेश में अमन, सुकून, खुशहाली एवं भाईचारे की दुवा की जाएगी।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष दिलीप जैन, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, पूर्व पार्षद फ़क़ीरमोहम्मद खान, विधानसभा कांग्रेस संगठन मंत्री आशिकहुसेन बोहरा, शहर काजी शफीक मोहम्मद खान, आशिकहुसेन मंसूरी, मनोज माली, भरत भावसार, अनिल काँवल, कस्बा पटवारी मोहित नगर, नगर परिषद लेखापाल जमिलुर्र रहमान, रामेश्वर माली, एमपीईबी स्टेशन प्रभारी दिग्विजय दांगी, शकील खान एडवोकेट, याह्या खान, आरक्षक पदमसिंह शाक्य सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live