इंदौर आर्य समाज मंदिर मे मना श्रावणी पर्व

 

इंदौर। रविवार को आर्य समाज मंदिर सयोगितागंज छावनी मे श्रावणी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आर्य समाज मंदिर मे यज्ञ हवन आदि कर प्रसादी का वितरण किया गया। आर्य समाज मंदिर के व्यवस्थापक चेनसिँह आर्य ने बताया की श्रावणी पर्व के चलते आज रविवार को परिवार जनो के साथ यज्ञ भगवान के रूप मे हवन आदि कर प्रसादी वितरण किया गया। यजमानो ने यज्ञ मे हवन सामग्री से आहुतिया डाली और ईश्वर इस्तुति प्राथना की, इस दौरान आर्य समाज से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live