मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होम-स्टे निर्माण में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर जिला कलेक्टर सिंह को सम्मानित किया |

ग्रामीण रंग पर्यटन संग राज्य स्तरीय उत्सव में ग्राम पंचायत भानपूरा सरपंच भी हुए सम्मानित
आगर-मालवा | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में में आयोजित ग्रामीण रंग पर्यटन संग राज्य स्तरीय उत्सव में आगर-मालवा जिला कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह को ग्रामीण पर्यटन परियोजना के सफल क्रियान्वयन में समर्पित सहयोग, दूरदर्शी नेतृत्व और सक्रिय भागीदारी कर होम-स्टे निर्माण में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्रीजी द्वारा ग्राम पंचायत भानपूरा के सरपंच राकेश गुर्जर को भी सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री सिंह की ओर से जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नन्दा भलावे कुशरे एवं ग्राम पंचायत सरपंच को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि विलेज टूरिज्म को बढ़ाने, हर ग्रामीण को आत्मनिर्भर बनाने और मध्यप्रदेश पर्यटन में देश में नंबर-1 बनाने की दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे का निर्माण शासन निर्देशानुसार किया गया है। ग्राम पंचायत भानपूरा में 12 होम स्टे का निर्माण हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live