मुख्यमंत्री  चौहान ने सुसनेर कॉलेज में 3.53 करोड़ की लागत से निर्मित 06 अतिरिक्त कक्षों का वर्चुअली लोकार्पण किया

 

 

आगर-मालवा, 06 अक्टूबर/मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में 3 करोड़ 53 लाख रुपयों की लागत से निर्मित 6 अतिरिक्त कक्षों का वर्चुअली लोकार्पण किया।
महाविद्यालयीन स्तर पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों द्वारा कक्षों का फिता काटकार शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ब्रदीलाल सोनी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सजनसिंह कलारिया ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, विष्णु भावसार, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, सोयतकलां मोहनसिंह गुंदलावदा, राजपालसिंह सिसोदिया, जनपद उपाध्यक्ष बाबुलाल यादव, पार्षद प्रदीप सोनी, पवन शर्मा, जन भागीदारी के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह लोलकी, अभिजित बजाज, पार्षद प्रतिनिधि युगलकिशोर परमार, एजुकेटिव इंजीनियर वीके दोयग्रा, ठेकेदार ओम गिलड़ा आदि उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। उक्त अतिथियो का स्वागत महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यो द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक कमल जटिया ने किया व आभार वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.आर व्ही गुप्ता ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों,शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टॉफ सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक सहित मीडिया से राकेश बिकुन्दिया, गिरिराज बन्जारिया, दीपक जैन, लव पाटीदार उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088