भारत विकास परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
आगर मालवा। भारत विकास परिषद एवं सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि सेवा भारती के पालक एवं मार्गदर्शक गोपाल देराडी एवं मोहन आर्य,डॉक्टर गिरधर पटेल, प्रेम चौधरी,भारत परिषद के अध्यक्ष पारस जैन, कार्यक्रम के संयोजक कपिल खंडेलवाल, नवीन गुप्ता उपाध्यक्ष मंचासीन थे ।
सर्वप्रथम भारत माता, एव विवेकानंद के चित्र पर अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। महिला समूह द्वारा वंदे मातरम गान किया गया।
योगाचार्य जीवन एवं रजनी द्वारा योग कराया गया। तत्पश्चात भारत विकास परिषद द्वारा योगाचार्य जीवन बैरागी एवं रजनी का स्वागत किया गया। सेवा भारती में स्वच्छ कर्मी अजय एवं खरे परिवार का उपहार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत नरेंद्र सिंह ठाकुर,अनूप सिंह, लाखन सिंह एवं कैलाश माहेश्वरी, विवेक मालानी, शिरोमणि, सुधा मेठी, द्वारा अतिथियों का उपरना पहना कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र विश्वकर्मा ने किया।
सेवा भारती को नियमित रूप से चलाया जा रहे योग प्रशिक्षण एवं योग्य अभ्यास के लिए सेवा भारती की सराहना की और जनता से आह्वान किया कि सेवा भारती आकर योग प्राणायाम का लाभ लेवे और वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का आभार जताया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
योगाचार्य जीवन बैरागी द्वारा योग के महत्व को समझाते हुए 45 मिनट का योग कराया गया। मुख्य अतिथि
गोपाल देराडी द्वारा अपने उद्बोधन में कहां की योग हमारे शारीरिक मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।योग हमारे मन की वृत्तियों को नियंत्रित करने की कला है। स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मन का निवास होता है योग हमें शारीरिक मानसिक रूपसे स्वस्थ बनाता है योग को हमारे जीवन की दैनिक क्रिया में शामिल करना चाहिए। साथ ही सेवा भारती में चल रहे प्राकृतिक उपचार से अवगत कराया। कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार एवं अंकुरित पोषण एवं जूस का वितरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में हमारे प्रांतीय सदस्य राजेश मेठी का विशेष सहयोग रहा, योग में सुरेश चौधरी,संजय भटनागर,दीपक गुप्ता, विनोद जैन श्रीपाल मौजूद थे। कार्यकम का आभार डॉ नरेंद्र सिंह ठाकुर ने माना, उपरोक्त जानकारी कपिल खंडेलवाल ने दी।
