शिक्षक संघ की/ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न आशा बैरागी रवि जैन को बनाया मीडिया प्रभारी।
बड़ोद|
बड़ोद में आज शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की तहसील ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व मां भारती के चरणों में पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। बैठक संघ खंड संचालक संतोष जैन के मुख्य आतिथ्य और मप्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन चौहान व अध्यक्षता प्राचार्य अनिल दामके संगठन मंत्री गोपाल गिरी गोस्वामी ,जिला सचिव सुमेरसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष तिलोत्मा राव, जिला मीडिया प्रभारी मनोज सागर, पदाधिकारी ,सदस्य व शिक्षक साथी की उपस्थित में संपन्न हुई।
इस अवसर पर शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला परामर्शदात्री समिति में रखे जाने के प्रस्ताव लिए गए। प्रस्ताव में नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता ओर ओल्ड पेंशन लागु करने के प्रस्ताव प्रमुखता से रखे।साथ ही शिक्षको की समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की गयी । कार्यक्रम का संचालन श्याम विश्वकर्मा ने किया
इस अवसर पर मप्र शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष नारायणसिंह सिसोदिया व सचिव मनीष जैन ने सभी अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया। शिक्षक संघ द्वारा सर्वसम्मति से
ब्लॉक मीडिया प्रभारी आशा बैरागी व रवि जैन
को बनाया गया हे।
