शासकीय विद्यालय में भी एडमिशन को लेकर पहुंच रहे हैं छात्र अपने पालको के साथ |

कानड़। जब से स्कूल की घंटी बजी है, तब से ही छात्रों में गजब का उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, एक कक्षा के बाद दूसरी कक्षा में प्रवेश लेने को लेकर छात्र भी उत्साहित है, नगर के शासकीय बा,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहां छात्रों को प्रवेश दीया जा रहा,वहीं नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जो पुराने बस स्टैंड पर स्थित है जहां पर भी बालिकाओं में प्रवेश लेने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला, रायपुरिया रोड
शासकीय बा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहां पर 9वी से 12वी तक की कक्षा संचालित होती है जहा एडमिशन लेने के लिए छात्र पालको के साथ स्कूल पहुंच रहे, जहा अलग-अलग कक्षाओं में एडमिशन लेने के लिए अपने डॉक्यूमेंट जमा कर एडमिशन लेते नजर छात्र आ रहे हैं,इस समय प्राइवेट स्कूल के परीक्षा परिणाम से बेहतर परीक्षा परिणाम शासकीय विद्यालय दे रहे, शा,स्कूल के ऐसे कई छात्र हैं, जो बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है, शा, स्कूल के छात्र जो पुरे विद्यालय में सर्वाधिक अंक लाता हे, उसे शासन स्तर पर स्कूटी भी प्रदान की जाति हे, वो चाहे छात्रों का विद्यालय हो या छात्राओं का दोनों मे एक एक स्कूटी सर्वाधिक अंक वालों को प्रदान की जाती है। संकुल केंद्र जो की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हे, जहां पर इस समय जो एडमिशन हुए उनमें पूर्व के साथ वर्तमान छात्र मिलाकर 287 के लगभग एडमिशन हुए हे आगे ओर प्रक्रिया चालू हे, साथ ही कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 सौ से अधिक एडमिशन पूर्व और वर्तमान छात्राओं के हो चुके हैं। आपको बता दे की रायपुरिया रोड जहा शासकीय बा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बिल्डिंग का चयन शासन स्तर पर सांदीपनी स्कूल के तौर पर भी किया गया है, लेकिन संदीपन विद्यालय में 1से 12तक प्रवेश को लेकर अब तक कोई शुरुआत नहीं की गई,

संकुल केन्द्र प्रभारी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया की
नगर के शासकीय बालक उमावि का चयन सांदीपनि विद्यालय में हुआ है परंतु अभी कक्षा 9 से 12 वी ही संचालित की जा रही है कक्षा 1 से 12 तक संचालित किए जाने के कोई निर्देश अभी प्राप्त नहीं हुए हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live