जिला स्तरीय अण्डर-19 आयु समूह पुरुष वर्ग बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आगर मालवा |
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में “नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत” युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से 11 जून से 30 जून के मध्य बेडमिंटन, बास्केटबॉल और शतरंज खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राऊत ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी कड़ी में आज अण्डर-19 पुरूष वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में किया गया। जिसमे बास्केटबॉल खिलाडियों ने उत्साह से भाग लिया । जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राऊत एवं सरस्वती विद्या मंदिर प्राचार्य मुकेश पाटिल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पवन उचाड़िया जिला खेल प्रशिक्षक, रेमसिहं चौहान, शीतल जैन, अनूप तिवारी, हेमंत उमठ, वंदना उमठ, सविता उनियारा ने उपस्थित रहकर प्रतियोगिता आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।
