भाजपा मंडल ने हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी कर मनाया जश्न।

आगर मालवा – बड़ौद 

आगर जिले के बड़ोद में जनपद पंचायत के सामने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंत खंडेलवाल के मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर बड़ोद भाजपा मंडल में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह परिहार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों के साथ आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारत माता की जय के नारों साथ खुशी का इज़हार किया।

कार्यकर्ताओं ने हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की उम्मीद जताई और इसे संगठन के लिए एक सशक्त निर्णय बताया। इस दौरान मंडल महामंत्री पारस जैन, उपाध्यक्ष विपिन चौहान नारायण जायसवाल निकिता पंकज जैन महिला मोर्चा की टमा बाई जायसवाल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रेश शर्मा ने कहा कि खंडेलवाल का लंबे समय से संगठन में योगदान रहा है और उनका अनुभव प्रदेश संगठन को नई दिशा देगा। कार्यक्रम में सभी ने एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरपंच विक्रम सिंह चौहान कमल श्रीमाल रतन परमार शुभम भावसार आशीष जायसवाल शंकर सिंह,मोनू श्रीवास्तव गोपाल सिंह उपस्थित है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live