ग्राम पंचायत मलवासा में शिविर लगाकर ई-केवायसी की गई |

आगर मालवा |
राजस्व महाभियान-3.0 के तहत् कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में राजस्व न्यायालयों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के लम्बित प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है, साथ ही गांव-गांव शिविर लगाकर कृषकों की खसरा से आधार लिंक की कार्यवाही की जा रही तथा फार्मर रजिस्ट्री के बारे में जानकारी देकर पंजीयन करवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
गुरूवार को ग्राम पंचायत मलवासा में हल्का पटवारी व अन्य मैदानी अमले द्वारा शिविर लगाकरकृषकों खसरा से आधार ईकेवायसी की गई। साथ ही राजस्व महाभियान एवं फार्मर रजिस्ट्री के बारे में जानकारी देकर सभी कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live