सीईआ जिपं द्वारा परिहार जैविक फॉर्म का निरीक्षण किया |
आगर-मालवा | जिला पंचायत सीईओ नंदा भलावे कुशरे द्वारा गुरूवार को परिहार एग्रो हर्बल एंड एग्री बिजनेस फॉर्म का दौरा किया गया। राष्ट्रीय प्रगतिशील किसान राधेश्याम परिहार द्वारा फार्म पर संचालित विभिन्न गतिविधियों जैसे वर्मी कंपोस्ट, नाडेप, जैविक, कीटनाशक, बनाने के यंत्र दाल बनाने की यूनिट, मसाला यूनिट, प्रोसेसिंग यूनिट, पैकेजिंग एवं फार्म पर उत्पादित विभिन्न प्रकार के ब्रांडेड मसाला वह हर्बल उत्पाद एवं मार्केटिंग संबंधित तथा वार्षिक टर्नओवर के बारे में जानकारी दी। सीईओ जिपं द्वारा कृषक कृषि के क्षेत्र में नवाचारों की सराहना की गई। इस अवसर पर डीपीएम श्री संजय सक्सेना उपस्थित रहे।