अधिकारी-कर्मचारियो ने संगीतमय वातावरण में किया योग

आगर- मालवा,।कलेक्टर  कैलाश वानखेड़े के मार्गदर्शन में प्रत्येक रविवार को प्रातः समय अधिकारी-कर्मचारी योगभ्यास एवं अन्य प्राकृतिक गतिविधियों से रूबरू हो रहे हैं।
इसी कड़ी में रविवार को प्रकृति के सुगम्य एवं संगीतमय वातावरण में कलेक्टर  कैलाश वानखेड़े सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा प्रातः काल में योगाभ्यास किया गया। योगाचार्य जीवन बैरागी के मार्गदर्शन में अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा योग की सभी क्रियाएं दोहराई गई तथा योग से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। परिसर में गायन वादन एवं भजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। तत्पश्चात कलेक्टर श्री वानखेडे सहित अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा परिसर में ट्रैकिंग की गई। जिससे सभी का मनोरंजन तो हुआ ही साथ ही साथ शारीरिक एवं मानसिक थकान दूर करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दीतू सिंह रणदा, अपर कलेक्टर रवि कुमार सिंह, एसडीएम राजेंद्र सिंह रघुवंशी सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088