11वी राज्य स्तरीय जु- जित्सु प्रतीयोगिता में भाग लेंगे हिमालय एकेडमी विद्यालय के खिलाड़ी |
कानड़। 11वी राज्य स्तरीय जु- जित्सु प्रतीयोगिता में हिमालय एकेडमी विद्यालय के 12 खिलाड़ी हिस्सा लेगे। भाग लेने वाले खिलाड़ियों मे शौर्य पाटीदार , औचित्य बीजापारी, गिरीश राजपूत, कुणाल मंड लावदिया , मनन शिंदे,, समर सिंह,, हर्षित पाटीदार, सौम्य बीजापारी, आदित्य पाटीदार, अदिति पाटीदार, अंशिका पाटीदार, भक्ति सोलंकी 18 से 20 जुलाई तक भोपाल में होने वाली 11वीं राज्य स्तरीय जु- जित्सु प्रतीयोगिता में आगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे । इस अवसर पर विद्यालय के संचालक चेतन राठौर, प्राचार्य कुलदीप शर्मा, उपप्रधानाचार्य सागर पांडिया , खेल शिक्षक शुभम भिलाला , गोपाल वर्मा ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। इस अवसर पर जू- संघ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विजेन्द्र ख़रसोदिया, सचिव रोहिणी कलम मेम ने भी खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी।