युवक ने लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम
कानड़। शनिवार सुबह कानड़ नगर के वार्ड क्रमांक 14 सती मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 23 वर्षीय राहुल पिता महेश गोस्वामी के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ हि निवास करता था।
दरवाजा खोलते ही परिजनों के उड़े होश-
घटना शनिवार सुबह लगभग 7 बजे की है, जब परिजनों ने राहुल के कमरे का दरवाज़ा खटखटाया। भीतर से कोई जवाब नहीं मिलने पर जब दरवाज़ा खोला गया, तो राहुल का शव पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देख परिजनों की चीखें निकल पड़ीं। पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। राहुल का शव परिजनों ने पंके से रस्सी काट कर निचे उतारा,
सूचना मिलते ही कानड़ थाना प्रभारी आर.के. दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का पंचनामा कार्रवाई की,तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया।
पारिवारिक कलह बन सकती है कारण -थाना प्रभारी आर.के. दांगी ने बताया कि राहुल की पत्नी इन दिनों मायके में रह रही हे, और दोनों के बीच विगत दिनों आपसी विवाद भी हुवा था ऐसी जानकरी लगी हे।
मृतक के मोबाइल व कमरे की तलाशी ली गई है। फिल हाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
मोहल्लेवासियों ने जताया दुख-
राहुल हमेशा नम्रता से बात करता था, किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कल रात तक वह बिल्कुल सामान्य था। उसकी मृत्यु से मोहल्ले में शोक की लहर है।
पुलिस जांच जारी-
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि परिवार की ओर से कोई संदेह या शिकायत आती है, तो मामले में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
