आकांक्षा शर्मा ने फिजियोथैरेपी में स्नातक की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया नगर का गौरव |
आगर-मालवा। नगर की होनहार छात्रा आकांक्षा शर्मा ने फिजियोथैरेपी में स्नातक की डिग्री हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है। आकांक्षा ने इंदौर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) से बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी) की डिग्री उत्तीर्ण की है। आकांक्षा की इस सफलता पर परिजनों सहित नगरवासियों ने हर्ष जताया है। आकांक्षा का कहना है कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में आगे भी सेवा कार्य जारी रखेंगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए समर्पित रहेंगी। नगर की इस प्रतिभावान बेटी की उपलब्धि पर राजेश मेठी,योगेश पांडे, दारा सिंह आर्य, बबलू कटारिया द्वारा ने बधाइ दी